-
127 साल बाद भारत लौटे भगवान बुद्ध के अवशेष
भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों बाद भारत लौट आए हैं। इन्हें 1898 में ब्रिटिश अधिकारी विलियम पेप्पे ने खोजा था और ब्रिटेन ले गए थे। भारत सरकार के प्रयासों से ये ऐतिहासिक धरोहर अब देश में वापस आ गई है। -
कनाडा ने फिलिस्तीन को दी मान्यता
कनाडा G7 का तीसरा देश बन गया है जिसने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का ऐलान किया है। यह औपचारिक मान्यता संयुक्त राष्ट्र महासभा के सितंबर सत्र के दौरान दी जाएगी। -
भारत में मिला नया ब्लड ग्रुप – CRIB
कर्नाटक की एक 38 वर्षीय महिला में वैज्ञानिकों ने एक नया ब्लड ग्रुप खोजा है, जिसे CRIB नाम दिया गया है। इसमें CR का अर्थ ‘क्रोमर’ है, जबकि IB का अर्थ ‘इंडिया-बैंगलुरु’ है। यह एक नया ब्लड ग्रुप एंटीजन माना जा रहा है। -
शुभमन गिल ने रचा इतिहास
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट में शुभमन गिल एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर के 1978-79 में बनाए 732 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा। -
महिला एथलीटों के लिए अनिवार्य हुआ SRY जीन टेस्ट
विश्व एथलेटिक्स ने SRY जीन टेस्ट को महिला खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। यह टेस्ट यह पुष्टि करता है कि खिलाड़ी जैविक रूप से महिला हैं। टेस्ट के बिना अब वे विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी। -
SSB को मिला नया महानिदेशक
आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल BSF में विशेष महानिदेशक हैं और 1 सितंबर से कार्यभार ग्रहण करेंगे। -
नागपुर में भारत का पहला AI-आधारित आंगनवाड़ी केंद्र
महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आंगनवाड़ी केंद्र शुरू किया है। यह केंद्र वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, AI डैशबोर्ड और डिजिटल लर्निंग संसाधनों से सुसज्जित है। -
भारतीय सेना का ‘दिव्य दृष्टि’ अभ्यास
सिक्किम में भारतीय सेना ने ‘दिव्य दृष्टि’ नामक विशेष युद्धाभ्यास किया जिसमें AI, ड्रोन तकनीक और ‘सेंसर-टू-शूटर’ प्रणाली का सफल परीक्षण हुआ। -
ऑस्ट्रेलिया में बच्चों पर यूट्यूब प्रतिबंध
ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब अकाउंट बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले देश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। -
खो-खो को मिली राष्ट्रीय मान्यता
अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड ने खो-खो को अपने आधिकारिक खेल कैलेंडर में शामिल कर लिया है। अब यह क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेलों की श्रेणी में गिना जाएगा।
Posted inCurrent Affairs
